हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य उद्देश्य के लिए एकत्र नहीं करते, सिवाय आपको उत्तर देने के। यदि आप हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध “संपर्क करें (Contact Us)” फ़ॉर्म के माध्यम से अपना ई-मेल पता, डाक पता अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी स्वेच्छा से प्रदान करते हैं, तो उस जानकारी का उपयोग केवल आपके संदेश का उत्तर देने तथा आपके द्वारा अनुरोधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
- हमारी वेबसाइट व्यावसायिक विपणन (Commercial Marketing) के उद्देश्य से कभी भी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं करती और न ही किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल तैयार करती है। यद्यपि किसी प्रश्न या टिप्पणी के उत्तर हेतु आपको अपना ई-मेल पता प्रदान करना आवश्यक हो सकता है, फिर भी हम आपको सलाह देते हैं कि आप इसके अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
- यदि किसी अन्य व्यक्तिगत जानकारी की आवश्यकता होगी, तो आपको यह स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाएगा। यदि किसी भी समय आपको यह प्रतीत हो कि इस गोपनीयता वक्तव्य में उल्लिखित सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है, अथवा इन सिद्धांतों के संबंध में आपके कोई सुझाव या टिप्पणियाँ हैं, तो कृपया “संपर्क करें (Contact Us)” पृष्ठ के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सूचित करें।
- इस गोपनीयता वक्तव्य में प्रयुक्त “व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)” से आशय ऐसी किसी भी जानकारी से है, जिससे आपकी पहचान प्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट हो जाती हो या जिसे उचित रूप से आपकी पहचान स्थापित करने के लिए उपयोग किया जा सकता हो।