भारत सरकार
Government of India
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

निदेशक की ओर से संदेश

Director Photo
श्री आर. के. झा, आई.एस.डी.एस.

निदेशक

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ तथा केन्द्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (सीएसटीएआरआई), कोलकाता में आप सभी का स्वागत है।

यह एक प्रमुख संस्थान है, जिसका लगभग 16 एकड़ में विस्तृत विशाल परिसर देश के पूर्वी भाग के सबसे बड़े आईटी हब, सेक्टर V, साल्ट लेक, कोलकाता में स्थित है। इस संस्थान के स्थापना के बाद से, सीएसटीएआरआई ने अखिल भारत में व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रमों के निर्माण एवं पुनर्रचना हेतु अनेक पहल की हैं। इस संस्थान ने उद्योग की समकालीन कौशल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रासंगिकता और अद्यतनता बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया है।

सीएसटीएआरआई ने प्रशिक्षण महानिदेशालय की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय कौशल अर्हता कार्यढांचा (NSQF) के अनुरूप विकसित किया है। वर्ष 1968 से अब तक की लंबी यात्रा में, संस्थान निरंतर बदलते कौशल इकोसिस्टम और अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुसार अपने प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को अनुकूलित करता रहा है।

सीएसटीएआरआई व्यावसायिक प्रशिक्षकों की क्षमता-निर्माण में भी अग्रणी संस्थान है, जो शिक्षण पद्धति और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से यह कार्य करता है। हमारे संकाय, कर्मचारियों, हितधारकों और प्रशिक्षुओं के सामूहिक प्रयास तथा प्रतिबद्धता से, हम कौशल विकास की गुणवत्ता को बढ़ाने और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में अनुसंधान को विस्तार देने का लक्ष्य रखते हैं।

हम सभी हितधारकों को आमंत्रित करते हैं कि वे देशभर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में योगदान दें और उन्हें सुदृढ़ बनाएं। कौशल इकोसिस्टम से जुड़े प्रशिक्षकों और प्रबंधकों को हमारे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सामूहिक प्रयासों से हम समाज में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

अतः सीएसटीएआरआई देश की कौशल विकास प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु सभी हितधारकों के पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करता है।