भारत सरकार
Government of India
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

प्रशिक्षण विंग

प्रशिक्षण प्रभारी

नाम

श्री वृंदावन दास

पदनाम

उप निदेशक

ई-मेल आईडी

b[dot]das[at]gov[dot]in

संपर्क संख्या

033-29520092

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के बारे में

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ देशभर में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना निर्माण, क्रियान्वयन, नियंत्रण एवं मूल्यांकन से संबंधित कार्मिकों के लिए प्रबंधन-आधारित कार्यक्रमों तथा व्यावसायिक प्रशिक्षकों हेतु शिक्षण-पद्धति (Pedagogy) संबंधी विशेषीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करता है।

लक्षित समूह

  • कनिष्ठ एवं वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक
  • प्रशिक्षण प्रशासक एवं कार्यकारी अधिकारी
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एवं तकनीकी संस्थानों के प्रशिक्षक/अनुदेशक
  • राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) के अधिकारी

प्रशिक्षण के प्रमुख क्षेत्र

व्यावसायिक प्रशिक्षण के सिद्धांत एवं शिक्षण-पद्धति
प्रशिक्षण प्रशासन एवं प्रबंधन
शिक्षण संकाय विकास
मानव संसाधन प्रबंधन

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रकार

नियमित संस्थान-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम
परिसर से बाहर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम
आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम

विशेष कार्यक्रम

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (NSQF) के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) के मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (IES) के माध्यम से नव नियुक्त आईएसडीएस (ISDS) संवर्ग के अधिकारियों के लिए 8-सप्ताह का अभिमुखीकरण (Induction) प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है।