केंद्रीय स्टाफ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (सीएसटीएआरआई), कोलकाता, महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पीएम-सेतु (प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई) योजना के अंतर्गत सप्ताहव्यापी प्रशिक्षण प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (पेडागॉजी) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल, बिहार, असम एवं मेघालय से नामांकित 76 सरकारी आईटीआई प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षकों की शिक्षण क्षमता (Pedagogical Competencies) को सुदृढ़ करना तथा उन्हें उद्योगोन्मुख, शिक्षार्थी-केंद्रित एवं दक्षता-आधारित प्रशिक्षण पद्धतियों से सुसज्जित करना है, जिससे प्रशिक्षुओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके।